मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तुरामडीह विस्थापित समिति ने पीढ़ी दर पीढ़ी नियोजन की मांग को लेकर माइंस गेट किया जाम Turamdih displaced committee blocked mines gate demanding planning from generation to generation

लेखक: प्रकाशित:
तुरामडीह विस्थापित समिति ने पीढ़ी दर पीढ़ी नियोजन की मांग को लेकर  माइंस गेट किया जाम Turamdih displaced committee blocked mines gate demanding planning from generation to generation


कंपनी उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार की पहल के बाद हड़ताल समाप्त
जादूगोड़ा : तुरामडीह विस्थापित समिति के अध्यक्ष रामसाई सोरेन के नेतृत्व में सोमवार को तुरामडीह यूरेनियम माइंस के रैयतदारो ने पीढ़ी दर पीढ़ी नियोजन की मांग को लेकर तुराम माइंस गेट जाम कर प्रदर्शन किया। प्रातः छह बजे से ही रैयतदारों  द्वारा गेट जाम कर दिया था जो संध्या पांच बजे तक रहा। गेट जाम की खबर मिलते ही यूसील प्रबंधन में हड़कप मच गया। इसके बाद दोपहर दो बजे कंपनी के उप महाप्रबंधक  राकेश कुमार की अध्यक्षता में राम साई सोरेन के नेतृत्व वाली तुरामडीह विस्थापित कमेंटी के सदस्यों के साथ वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के दौरान प्रबंधक ने उनकी मांगे मान लेने का आश्वासन दिया गया। वुसके वाद संध्या पांच बजे गेट जाम को  वापस लिया गया। वार्ता में विस्थापितो की ओर से अध्यक्ष राम साई सोरेन, मगदा दिग्गी, एमपी दिग्गी, मिंकु चाकिया, देवाई दिग्गी, मारिया होनहागा आदि ने भाग लिया जबकि प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, चंचल मन्ना, संजीव रंजन, गिरीश गुप्ता आदि शामिल थे। वार्ता के बाद समिति के अध्यक्ष राम साई सोरेन ने बताया कि उनकी मांगे कम्पनी प्रबंधन ने मान ली है। तुराम माइंस के रैयतदार के रिटायर्ड होने के तीन महीने के अंदर विज्ञापन निकाल कर  कम्पनी उसके आश्रित को नौकरी देगी । इसी तरह अन्य मांगो पर भी सहमति बनी ।जिसके बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन