मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवर क्लासेस में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस समारोह Students celebrated Teacher's Day with great pomp in Our Classes

लेखक: प्रकाशित:
आवर क्लासेस में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस समारोह Students celebrated Teacher's Day with great pomp in Our Classes


गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेस शैक्षणिक संस्थान में शिक्षकों व छात्रों द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति रहे भारतरत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 135 वें जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रुप मनाया। सर्वप्रथम शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच संचालन छात्रा संगीता रानी सिंह एवं रिचा मिश्रा ने की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे कार्यक्रम में नाट्य, नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किया गया। साथ ही कला शिक्षक अजय करुवा द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसमें प्रमुख रूप से मानभूम छऊ, पुरुलिया छऊ, सरायकेला छऊ का  शानदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कई मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोचिंग के सह-संस्थापक अमन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में किये योगदान को याद करते हुए उनके मूल्यवान जीवन पर प्रकाश डाला और सदैव उनके विचारों का पालन कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। संस्थान के संचालक प्रमोद कुमार ने अंत में उपस्थित सभी छात्रों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समय की मांग है और युवाओं को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति कार्यान्वयन करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों के बीच मिष्ठान व फल वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए गोलगप्पे, आइस-क्रीम आदि का स्टॉल भी लगाया गया था जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमन यादव, सुजीत कुमार, राहुल प्रसाद, रवीश कुमार, राखी, नीरज कुमार, मौसमी तिवारी, अर्चना सिंह, प्रियंका प्रधान, प्रकाश कालिंदी, संतोष, धीरज, बलराम, तनीषा, सुष्मिता, रिया राज, रौनक, अमित, महेंद्र, अनिल, पायल, भोला, साहिल, उत्तम, सोबुज, विकास, करण, गायत्री, तनिष्का, आराध्या, स्नेहा, आस्था सिंह, अंकित सिंह बबलू, कोमल, प्रिया, सिल्की, खुशबू समेग सभी बच्चों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन