मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में बन रहे अमृत वाटिका के लिए किया गया घर घर से मिट्टी संग्रह Soil was collected from house to house for the Amrit Vatika being built in honor of the martyrs

लेखक: प्रकाशित:
शहीदों के सम्मान में बन रहे अमृत वाटिका के लिए किया गया घर घर से मिट्टी संग्रह Soil was collected from house to house for the Amrit Vatika being built in honor of the martyrs


गम्हरिया : 'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत भाजपा गम्हरिया प्रखंड पूर्वी की ओर से छोटा गम्हरिया पंचायत के बाल्मीकि नगर, महतो कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, निर्मल पथ, सुनील महतो पथ, भोजपुर कॉलोनी आदि बस्तियों में अभियान चलाकर घर घर से मिट्टी संग्रह किया गया। कार्यक्रम प्रभारी वीपेंद्र राय ने बताया कि दिल्ली में शहीदों के सम्मान में बन रहे अमृत वाटिका के लिए गम्हरिया प्रखंड के प्रत्येक गांव में घर घर से मिट्टी संग्रह किया जा रहा है जिसे दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में भी वीर सेनानियों की याद में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा जिसे 'शिलाफलकम्' नाम दिया गया है। उस स्मारक पर सम्बंधित पंचायत के सभी सेनानियों का नाम दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह, प्रशांत महतो, नगीना सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन