मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के बीडीओ सह एमओ मृत्युंजय कुमार ने गम्हरिया प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, पाई अनियमितताएं Seraikela's BDO cum MO Mrityunjay Kumar conducted surprise inspection of many PDS shops of Gamharia block, found irregularities

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के बीडीओ सह एमओ मृत्युंजय कुमार ने गम्हरिया प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, पाई अनियमितताएं Seraikela's BDO cum MO Mrityunjay Kumar conducted surprise inspection of many PDS shops of Gamharia block, found irregularities


गम्हरिया : सरायकेला के बीडीओ सह एमओ मृत्युंजय कुमार द्वारा गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड के टेटोपोसी स्थित शिव शक्ति महिला समूह का दुकान बंद पाया। दुकान बंद पाए जाने पर उन्होंने सम्बंधित दुकानदार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसी क्रम में वे नारायणपुर स्थित धनंजय मुखी के दुकान भी पहुंचे। वहां कार्डधारियों द्वारा उन्हें अन्य निलंबित डीलर का भी राशन कार्ड  एक ही दुकान में होने के कारण अधिक राशन कार्ड होने से खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्या से अवगत कराया गया। इस पर निलंबित दुकान को नियमानुसार पुनः बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इसी प्रकार, ऊपरदुगनी पंचायत के राशन डीलर के दुकान पर औचक छापामारी में अनियमितता पाई गई। तत्पश्चात, उक्त दुकानदार से भी स्पष्टीकरण की मांगी गई। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि औचक छापामारी लगातार जारी रहेगी ताकि लाभुकों को उनके हक के अनुसार उचित खाद्यान्न का आवंटन हो सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन