मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कंपनी में ट्रक समेत चालक को अगवा करने कर रखने की अफवाह भ्रामक- एसपी The rumor of kidnapping and keeping the driver along with the truck in the company is misleading - SP

लेखक: प्रकाशित:
कंपनी में ट्रक समेत चालक को अगवा करने कर रखने की अफवाह भ्रामक- एसपी The rumor of kidnapping and keeping the driver along with the truck in the company is misleading - SP



गम्हरिया
: जिले के कोलाबिरा स्थित डीडी इंटरनेश्नल कंपनी में कोयला लदा 50 ट्रक और उसके चालकों को विगत सात दिनों से अगवा कर लिए जाने की खबर भ्रामक है। इस प्रकार की कोई शिकायत जिला पुलिस या सरायकेला थाना पुलिस को अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उपरोक्त बातें जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने गम्हरिया थाना में शनिवार को देर शाम एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि उक्त कंपनी प्रबंधक द्वारा चालक समेत 50 ट्रकों को पिछले एक सप्ताह से कंपनी परिसर में बंधक बनाकर रखा है, किन्तु यह तथ्य भ्रामक है। प्रथम दृष्टया यह बात पता चला है कि कोयला सप्लाई करनेवाले छत्तीसगढ़ निवासी राजेंद्र अग्रवाल द्वारा उक्त कंपनी में कोयला आपूर्ति की जाती है। पिछले दिनों जो कोयले की आपूर्ति की गई वह गुणवत्तायुक्त नही है। इस कारण ट्रक से उसे अनलोड नही किया जा सका है। हालांकि व्यवसायी द्वारा पुलिस के समक्ष किसी प्रकार की शिकायत नहीं कि गई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन