मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित Public hearing program organized by Congress District Committee in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित Public hearing program organized by Congress District Committee in Adityapur


◆ 155 से अधिक फरियादियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
◆सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने दिया शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश
आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में राज्य के स्वास्थ्य, परिवार, आपदा प्रबंधन एवं 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया। सर्वप्रथम कार्यकारी जिलाध्यक्ष की ओर से मंत्री बन्ना गुप्ता को गुलदस्ता, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में काफी संख्या में आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला, राजनगर, चांडिल, इचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोगों ने उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उनकी समस्याओं को सुनकर मंत्री ने त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारीयों को शीघ्र इसके निष्पादन का निर्देश दिया। इस दौरान  155 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा। इसमे कई मामलों में मंत्री ने अपने लेटर पैड पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्याओं के निदान हेतु कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से आदित्यपुर ननि, गम्हरिया अंचल, सरायकेला अंचल समेत ईचागढ़, चांडिल अंचल कार्यालय, सभी थाना ,बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग आदि से जुड़ी समस्याएं सामने आई। वहीं,
स्वास्थ्य विभाग, एमजीएम, रिम्स आदि में इलाज में मदद, कृत्रिम पैर, ट्राई साइकिल आदि उपलब्ध कराने के संबंध में भी फरियादियों ने अपनी बात रखी। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने वार्ड 17 के जयप्रकाश उद्यान में सड़क निर्माण हेतु फॉरेस्ट विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बावजूद नगर निगम द्वारा आज तक टेंडर नहीं प्रकाशित किए जाने का मामला उठाया गया जिस पर मंत्री ने नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद को अभिलंब टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, प्रदेश सचिव सुरेशधारी, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, श्रीराम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, इचागढ़ से जीपलाल मुंडा, अजय साहू, रामवृक्ष गुप्ता, विजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष बैजंती बारी, जिला महासचिव कुणाल राय, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष रानी कालूंडिया, अवधेश सिंह, तसलीमा मल्लिक, जमाल अशरफ, गंभीर सिंह, संजीव सिन्हा, बबीता सिन्हा, खुर्शीद आलम, अरुण पांडे, आदर्श ठाकुर, रमेश बालमुचू, संदीप गोप, विजय झा, विनय झा, राकेश कुमार सिंह, रिजवान खान, अनिमा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, चरणपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन