मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुंदरनगर में गणपति बप्पा की पूजा को लेकर तैयारी शुरु, भूमिपूजन सम्पन्न Preparations started for the worship of Ganpati Bappa in Sundernagar, Bhumi Pujan completed

लेखक: प्रकाशित:
सुंदरनगर में  गणपति बप्पा की पूजा को लेकर तैयारी शुरु, भूमिपूजन सम्पन्न Preparations started for the worship of Ganpati Bappa in Sundernagar, Bhumi Pujan completed


जादूगोड़ा: जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित सुंदरनगर में गणपति बप्पा की पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यूनाइटेड क्लब, सुंदरनगर की ओर से गणेश पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल का निर्माण भी बुधवार को भूमिपूजन के बाद प्रारम्भ कर दिया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष पंकज रामा, सचिव अमित मिश्रा, सह सचिव गुरप्रीत सिंह भोगल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। क्लब के सदस्य संजय शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड क्लब सुंदरनगर में गणेश उत्सव विगत वर्ष 1974 से लगातार किया जा रहा है।बताया कि भव्य रूप से निर्मित पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया जाएगा। इस दौरान नृत्य,भजन संध्या समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन