मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग People from different areas arrived in the Deputy Commissioner's weekly public meeting program

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग People from different areas arrived in the Deputy Commissioner's weekly public meeting program


सरायकेला : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिले के दूर-दराज से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल कर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, शिक्षा विभाग, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, पेंशन योजना से जोड़ने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जेआरडीसीएल द्वारा बंद किए गए एम्बुलेंस सेवा को पुनः प्रारम्भ करने, पंजी दो में नाम चढ़ाने समेत कई मामले सामने आए और आवेदन प्राप्त हुए. इस मौके पर  डीसी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. वहीं, अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदनों का गुणवतापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया. जनता दरबार में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नन्दन उपाध्याय उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन