मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तेज बारिश से कालिकापुर पंचायत में गिरा घर, बाल बाल बचा परिवार House collapsed in Kalikapur Panchayat due to heavy rain, family narrowly escaped

लेखक: प्रकाशित:
तेज बारिश से कालिकापुर पंचायत में गिरा घर, बाल बाल बचा परिवार House collapsed in Kalikapur Panchayat due to heavy rain, family narrowly escaped


जादूगोड़ा : बुधवार की अहले सुबह तेज बारिश से स्थानीय कालिकापुर पंचायत अंतर्गत पोगरोसाई गांव में तनुप मजूमदार नामक व्यक्ति का मिट्टी का बना घर ढह गया। हालांकि उक्त घटना में उसका परिवार बाल बाल बच गया। घर ढह जाने के बाद पीड़ित तनुप मजूमदार ने तत्काल परिवार के साथ दूसरे के घर में शरण ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ0 सोदेश सरकार ने पीड़ित परिवार से मिलकर उसे ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोटका प्रखंड के पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री आवास वर्षों से लंबित है और आज तक इस सुविधा से गरीब वंचित है। उन्होंने सरकार से इस गरीब परिवार को समुचित लाभ देने की मांग की है ताकि गरीब को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके। बताया गया है कि पीड़ित तनूप मजूमदार अत्यंत गरीब है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन