मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरकारी महिला अधिकारी पर नाबालिग नौकर को प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में की गई शिकायत Government lady officer accused of harassing minor servant, complaint lodged in police station

लेखक: प्रकाशित:
सरकारी महिला अधिकारी पर नाबालिग नौकर को प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में की गई शिकायत Government lady officer accused of harassing minor servant, complaint lodged in police station


गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के समीप स्थित विनायक गार्डन सोसाइटी में रहने वाली एक सरकारी महिला अधिकारी द्वारा घर में रखे नाबालिग नौकर को बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक गार्डन सोसायटी के फ्लैट संख्या ई-505 में भाड़े पर रह रही गम्हरिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकारी अंजली मिश्रा द्वारा अपने घर में रखे घरेलू नाबालिग नौकर को प्रताड़ित कर लगातार मारपीट किए जाने की शिकायत पर फ्लैट वासियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चों को बरामद करते हुए थाने ले आई है और मामले के जांच में जुट गई है। फ्लैट में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि अंजली मिश्रा बीते कई दिनों से 10 वर्षीय नाबालिग उक्त बच्चे को प्रताड़ित कर मारपीट करती थी। हमेशा रोने- चिल्लाने की आवाज से फ्लैटवासी परेशान रहते थे। फ्लैट के लोगों ने कई बार रांची में रहने वाले फ्लैट के मालिक से भी इस बावत शिकायत की थी। इसके बावजूद नाबालिग बच्चे को प्रताड़ित करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सोमवार को अंजली मिश्रा द्वारा उस बच्चे को फ्लैट में बंद करने पर नाबालिग द्वारा पड़ोस में रहने वाली विनीत राय से गुहार लगाई गई। उसके बाद पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस विनायक गार्डन फ्लैट पहुंचकर पड़ताल में जुड़ गई। इस मामले में सरकारी अधिकारी अंजली मिश्रा ने बताया कि बच्चे को उन्होंने अपने गांव से लाया था, जहां उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। इस कारण उसका पिता उन्हें अपने साथ रखकर बच्चे के भरण- पोषण की जिम्मेदारी दी थी। अंजली मिश्रा ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। वह बच्चे का ख्याल रखती है। वही मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से पीसीआर वैन को मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन