मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गिरिडीह-रांची इन्टर सिटी ट्रेन को केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Giridih-Ranchi inter city train flagged off by Union Minister

लेखक: प्रकाशित:
गिरिडीह-रांची इन्टर सिटी ट्रेन को केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Giridih-Ranchi inter city train flagged off by Union Minister


गिरिडीह : कोयला, अबरख और स्टील उद्योग के लिए देश के मानचित्र मे विख्यात झारखंड के गिरिडीह जिलेवासियों को दशको के इंतजार के बाद गिरिडीह से राज्य की राजधानी रांची के लिए सीधी रेल सुविधा प्राप्त हो गई। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, डीआरएम केके सिन्हा, डॉ0 सरफराज अहमद, सुदीप्य कुमार सोनू , केदार हाजरा, सहित अन्य अतिथियों ने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से गिरिडीह-रांची इन्टर सिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया है कि विष्टाडोम कोच रहित उक्त ट्रेन का गिरिडीह से रांची तक के सफर में फिलहाल दस स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 150 सालों के बाद यह पहला मौका है कि जिले के लोगों को रांची के लिए सीधी रेल सेवा सुविधा  प्राप्त हुई है। उन्होंने इसका श्रेय केन्द्र की एनडीए सरकार को देते हुए कहा कि यह पीएम मोदी के समावेशी विकास और रेल मंत्री के प्रयासों का प्रतिफल है। इसके लिए उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन की समय सारणी में बदलाव की लोगों ने मांग की है, इसपर आगे मंत्रालय से बात किया जाएगा। कार्यक्रम को डीआरएम सहित सांसद व कई विधायकों ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता महादेव दुबे, संदीप डगैंच, पूनम प्रकाश, गिरिडीह चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन