मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवासीय परिसर निर्माण के लिए गम्हरिया सीओ ने किया स्थल का सर्वे Gamhariya CO surveyed the site for construction of residential complex

लेखक: प्रकाशित:
आवासीय परिसर निर्माण के लिए गम्हरिया सीओ ने किया स्थल का सर्वे Gamhariya CO surveyed the site for construction of residential complex

गम्हरिया।
प्रखण्ड परिसर में बीडीओ, सीओ, पर्यवेक्षक तथा तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए क्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा। आवासीय परिसर का निर्माण विशेष प्रमण्डल की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को गम्हरिया के बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार द्वारा क्षेत्र का सर्वे कर स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रखण्ड क्षेत्र में स्थल का निरीक्षण कर भूमि चिन्हित कर अंचल अमीन को शीघ्र जमीन का नक्शा बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व में कर्मचारियों के लिए बना अत्यंत जर्जर स्थिति में है जिसमे रहना खतरे से भरा है। इसी के मद्देनजर अब नए सिरे से नया भवन बनाकर प्रखंड व अंचल कर्मियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन