मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने किया एक सौ से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण Former Kolhan Commissioner Vijay Kumar Singh distributed more than one hundred fruit trees

लेखक: प्रकाशित:
कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने किया एक सौ से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण Former Kolhan Commissioner Vijay Kumar Singh distributed more than one hundred fruit trees


जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह की ओर से गीतिलता गांव में 100 से अधिक लोगों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया. इस मौके पट उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में  एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह और मेराकी संस्था की सचिव रीता पात्रो द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया हैं जिसका उद्देश्य पूर्वी सिंहभूम जिला को हरा भरा बनाना है. इसी उद्देश्य के तहत शनिवार को गीतिलता गांव में एक सौ से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया. साथ ही, ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक भी किया गया. इस मौके पर पूर्व आयुक्त ने कहा कि जब तक हमारी सांसे चलती रहेगी, तब तक फलदार पौधों का वितरण ग्रामीण और शहर के लोगों के बीच करता रहूंगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन