मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दिवंगत भाजपा नेता लोसो मार्डी की सातवीं पुण्य तिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Football tournament organized on the seventh death anniversary of late BJP leader Loso Mardi

लेखक: प्रकाशित:
दिवंगत भाजपा नेता लोसो मार्डी की सातवीं पुण्य तिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Football tournament organized on the seventh death anniversary of late BJP leader Loso Mardi


गम्हरिया : दिवंगत भाजपा नेता लोसो मार्डी की सातवीं पुण्य तिथि पर एसआरटीएस क्लब सालमपाथर की ओर से एक दिवसीय लोसो मार्डी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया। प्रतियोगिता का विजेता नीरज स्पोर्टिंग की टीम रही जबकि उपविजेता एसी क्लब चौड़ा की टीम रही। इसके अलावा तृतीय स्थान पर राकेश स्पोर्टिंग और चौथे स्थान पर आयुष स्पोर्टिंग की टीम रही। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता रमेश हांसदा और गणेश महाली द्वारा सभी विजेताओं को नकद और शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रश्मि साहू, रघुनाथ मंडल, बाबूराम मार्डी, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक कुमार, वीरसिंह मुर्मू, विशु महतो, पप्पू मुर्मू, जैसाई हेंब्रम, चरण टुडू, समाय मार्डी, बादल टुडु, सुनाराम हेंब्रम समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन