मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त नें की बैठक DDC held a meeting regarding Swachhata Hi Seva campaign

लेखक: प्रकाशित:
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त नें की बैठक  DDC held a meeting regarding Swachhata Hi Seva campaign


◆आगामी एक अक्टूबर को स्वच्छता के लिए 'एक तारीख, एक घंटा' कार्यक्रम का होगा आयोजन, कार्य योजना निर्धारित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का दिया गया निर्देश
सरायकेला : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत विगत 15 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर' 2023 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के थीम कचरामुक्त भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व एक अक्टूबर को स्वच्छता के लिए 'एक तारीख, एक घंटा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अभियान को सफल बनाने हेतू कार्य योजना निर्धारित कर प्रत्येक गाँव में स्वेच्छिक श्रमदान कर एक घंटा सफाई अभियान कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने कार्यालय एवं आवास परिसर में सफाई अभियान कार्यक्रम करने तथा सभी प्रखंडो के सभी पंचायत एवं गाँव में कार्यक्रम संचालित करने हेतू सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्बन्धित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर कार्यक्रम योजना निर्धारित करने को कहा। बैठक के दौरान डीडीसी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान केवल कागज पर सीमित न रहे, इस अभियान का काम प्रत्यक्ष रूप से क्षेत्रीय स्तर पर दिखाना चाहिए। अभियान को एक आंदोलन का रूप मिलना चाहिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि अभियान के सफल संचालन तथा स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक अक्टूबर को प्रातः दस बजे सभी लोग स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग आपेक्षित है। कहा कि सभी स्वंय भी कार्यक्रम का हिस्सा बने और अपने आसपास के लोगो को भी प्रेरित करें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन