मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की DC reviews voter list special summary revision work

लेखक: प्रकाशित:
डीसी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की DC reviews voter list special summary revision work


सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा वार हाउस टू हाउस सर्वे, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरीफिकेशन, रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज आदि की समीक्षा की. उन्होंने आगामी एक सप्ताह के अंदर घर-घर सत्यापन के लंबित कार्यों को पूर्ण करने, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा पन्ना वेरीफिकेशन सम्बन्धित कार्य प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने और रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, पुअर क्वालिटी के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियां का ऑनलाइन एंट्री करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी तथा ऐसे ब्लू एवं ब्लू सुपरवाइजर जिनका कार्य प्रगति धीमा पाया गया है, उनके साथ समीक्षा बैठक करने का निर्देश भी दिया. बैठक में निर्वाची निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी ईचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग समेत सभी सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन