मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों में बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने को दिया दिशा-निर्देश DC reviewed the works of the education department and gave guidelines for providing quality education and basic facilities in school

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों में बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने को दिया दिशा-निर्देश DC reviewed the works of the education department and gave guidelines for providing quality education and basic facilities in school


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बैठक कर शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में संचालित योजना जैसे छात्रवृत्ति,एमडीएम, साइकिल वितरण, अध्ययनरत बच्चों का आधार सिडिंग, इनरोलमेंट, पुस्तक वितरण, पुस्तकालयों की संचालन व्यवस्था, स्कूल रूआर, कक्षावार नामांकन आदि का बारी-बारी से समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। साथ ही, उनके सर्वांगीण विकास जैसे खेल, योगा, फर्स्ट ऐड, स्वच्छता, बाल विवाह, नशा मुक्ति, यातायात नियम समेत अन्य गतिविधियां आयोजित कर जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत बच्चों का बैंक खाता खुलवाकर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा शिक्षक अपनी मानसिकता बदलकर पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे ड्रेस कोड में विद्यालय आएं तथा बच्चों को निर्धारित चाट के अनुसार भोजन उपलब्ध हो। साथ ही, रसोई, बर्तन आदि की समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहे। उन्होंने विद्यालय में सम्बंधित सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर वहां दी जा रही सुविधाओं से अवगत होने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर रूटचार्ट निर्धारित करने को कहा। इसके अलावा महिला साक्षरता दर में वृद्धि लाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर से शिक्षित महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए समाज की अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन