मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा DC reviewed the works of Drinking Water and Sanitation Department

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा DC reviewed the works of Drinking Water and Sanitation Department


सरायकेला : जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार में बैठक कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर शत- प्रतिशत घर को नल जल योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा- निर्देशों की समीक्षा करते हुए ऐसे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है या मरम्मती की आवश्यकता है, उसको सुदृढ़ करने हेतु कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य योजना निर्धारित कर सभी केन्द्रो में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जिम्मेवारी लेकर सभी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय सुविधा सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, स्थल निरीक्षण कर उसके समाधान को लेकर कार्य योजना बनाकर समस्याओं के समाधान पर कार्य करें ताकि केंद्रों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
वही, जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए योजना अंतर्गत लंबित डेटा को पोर्टल पर अपलोड करने तथा शेष बचे घर को यथाशीघ्र नल जल योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने आगामी 15 दिन में ओडीएफ+ के तहत गांव के स्टार रेटिंग में सुधार लाने का निर्देश भी दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन