मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन Cultural programs organized on Hindi Day in Xavier School Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन Cultural programs organized on Hindi Day in Xavier School Gamharia

गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में गुरुवार को हिंदी दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से  हिंदी के महत्व को दर्शाया गया। इस दौरान बच्चों ने हिन्दी साहित्य जगत के दिग्गज रचनाकारों की रचना कविता पाठ, दोहा के सुरमय अंताक्षरी तथा हास्य नाट्य मंचन के रूप में प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे विभिन्नताओं वाले देश में हिंदी रिश्तो को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हुए सांस्कृतिक ज्ञान पाने की सर्वश्रेष्ठ कड़ी है। कहा कि हिंदी ज्ञान का भंडार है और साहित्य जगत की जान है। इस मौके पर उपस्थित उप प्रधानाचार्य फादर दया निधि, ब्रदर अमलराज, सिस्टर अर्चना तथा सिस्टर रेशमी ने सभी का हौसला बढ़ाया।L कार्यक्रम को सफल बनाने में जेवियर स्कूल के हिंदी क्लब संबंधित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। साथ ही, स्कूल के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन