मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर मकान कब्जा दिलाने पहुंचे न्यायालय कर्मी को भारी विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा The court employee who came to take possession of the house on the orders of the court had to return empty handed after huge protest.

लेखक: प्रकाशित:
न्यायालय के आदेश पर मकान कब्जा दिलाने पहुंचे न्यायालय कर्मी को भारी विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा The court employee who came to take possession of the house on the orders of the court had to return empty handed after huge protest.


गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान के समीप जमीन पर अवैध तरीके से घर बनाए जाने पर दखल दिहानी दिलाने पहुंचे सरायकेला व्यवहार न्यायालय के कर्मियों को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यायालयकर्मियों को बिना दखल दिलाए वापस लौटना पड़ा। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के समीप स्थित सत्यनारायण मिश्रा उर्फ बाबू मिश्रा के 2.5 डिसमिल जमीन में बने घर गम्हरिया निवासी मोहिनी पाल एवं उनकी पत्नी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस बावत मिश्रा द्वारा न्यायालय में दखल दिहानी के लिए रिट याचिका दायर की गई थी जिसमे न्यायालय ने सत्य नारायण मिश्रा के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। तत्पश्चात, सरायकेला व्यवहार न्यायालय के आदेश पर कोर्ट के नाजिर एवं न्यायालयकर्मी दखल दिहानी दिलाने पहुंचे थे। इस बीच मोहिनी पाल एवं स्थानीय लोगों द्वारा न्यायालय कर्मियों का भारी विरोध किया गया। घंटो चले इस विवाद के बाद अंत में कोर्टकर्मियों को दखल दिहानी दिलाए बिना वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण उक्त मकान के बजाय पास के स्थित पोल पर ही नोटिस चिपका कर न्यायालय कर्मी वापस लौट गए। इस संबंध में मोहिनी पाल एवं परिजनों द्वारा बताया गया कि जमीन मामले को लेकर इन्होंने ऊपरी अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है जो विचाराधीन है। इस मामले में नाजीर एवं न्यायालय कर्मियों ने बताया कि उनके पास स्टे आर्डर नहीं है, लिहाजा उन्हें मकान एवं जमीन खाली करनी पड़ेगी। लेकिन विरोध के कारण फिलहाल इसे टाल दिया गया है। इस बावत न्यायालय कर्मियों द्वारा न्यायालय को विधिवत सूचित किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन