मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वाणी विद्या मंदिर स्कूल में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई Computer studies will be done in Vani Vidya Mandir School

लेखक: प्रकाशित:
वाणी विद्या मंदिर स्कूल में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई Computer studies will be done in Vani Vidya Mandir School


गम्हरिया : वाणी विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में अब कंप्यूटर की पढ़ाई होगी। इससे करीब दो हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे। विद्यालय के  प्राचार्य हेम लाल महतो ने यह जानकारी दी। बताया कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के सौजन्य से मिली है। 
कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत विद्यालय को 8 कंप्यूटर प्रदान किए गए हैं। गुरुवार को विद्यालय परिसर में कंप्यूटर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर कंपनी सीएसआर के  डिविजनल हेड सत्य नारायण नंदा, डिविजनल हेड प्रोजेक्ट विजय कुमार तिवारी, डिविजनल मैनेजर नील कमल दास, डिप्टी डिविजनल मैनेजर जयकांत झा, सीएसआर हेड आर एन त्रिपाठी, उमा मोरल, बबली टुडू, परितोष महतो, उमेश कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन