मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौका पुलिस ने किया अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त, एक चालक गिरफ्तार Chowka police seized three tractors loaded with illegal sand, one driver arrested

लेखक: प्रकाशित:
चौका पुलिस ने किया अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त, एक चालक गिरफ्तार Chowka police seized three tractors loaded with illegal sand, one driver arrested


सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार के निर्देश पर चौका पुलिस ने थाना क्षेत्र के खुंटी बालिका विद्यालय के सामने से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त करते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी घाट से बालू अवैध रूप से लोड कर चोरी छिपे जंगल के रास्ते से गांव में लाकर ऊंचे दाम पर बेचा जाता है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना एसपी को दिए जाने के बाद उनके निर्देश पर चौका थाना प्रभारी ने छापेमारी कर तीनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर करते हुए एक ट्रैक्टर चालाक को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि अवैध बालू से सरकार को प्रतिदिन जहां लाखों का नुक़सान हो रहा है, वहीं बालू माफिया इससे मालामाल हो रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन