मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन, पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा Chintan Shivir was organized in all the panchayats of Gamharia block under the aspirational block programme

लेखक: प्रकाशित:
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन, पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा Chintan Shivir was organized in all the panchayats of Gamharia block under the aspirational block programme


गम्हरिया : झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा जिला उपायुक्त के निर्देश पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में बुधवार को चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर द्वारा सम्बंधित पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। शिविर में विभिन्न विभागों से उपस्थित प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावत जानकारी लेते हुए उसमे तेजी लाने का निर्देश दिया गया। छोटा गम्हरिया पंचायत में प्रतिनियुक्त बीपीआरओ सुनील कुमार चौधरी द्वारा बारी बारी से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र आदि विभागों की कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों को सड़क, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, पेंशन, कृषि समेत कुल 39 योजनाओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर बीआरपी रोशन कुमारी,  पंचायत सचिव स्मृति अवस्थी, जेएसएलपीएस बसंती मुर्मू, मुखिया निरोला सरदार, पंसस विकास कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता देवी, जलसाहिया सविता महतो समेत आंगनबाड़ी सेविका व स्वास्थयकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन