मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि BJP workers paid respectful tribute to Pandit Deendayal Upadhyay

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि BJP workers paid respectful tribute to Pandit Deendayal Upadhyay


गम्हरिया :प्रखंड भाजपा कमेटी की ओर से एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर  पूंजीडूंगरी काली मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारधारा के अनुरुप समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रमोद पाठक, अनय सिंह, विनोद झा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, दुलारी, विवेक कुमार, राहुल सिंह, शरदेंदु शेखर, वीरेंद्र सिंह, उमा महतो, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, सभापति मंडल, राजकुमार सनी सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन