मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रखंड कमेटी ने किया मिट्टी संग्रह का शुभारंभ BJP block committee started soil collection under 'Mera Maati Mera Desh' program

लेखक: प्रकाशित:
मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रखंड कमेटी ने किया मिट्टी संग्रह का शुभारंभ BJP block committee started soil collection under 'Mera Maati Mera Desh' program


गम्हरिया : 'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत भाजपा गम्हरिया पूर्वी प्रखंड की ओर से जयकान पंचायत अंतर्गत जामजोड़ा गांव से मिट्टी संग्रह कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों के पवित्र स्थल से मिट्टी संग्रह कर दिल्ली में शहीदों के सम्मान में बन रहे अमृत वाटिका के लिए उसे दिल्ली भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोहर गोप, जयकान पंचायत प्रभारी पुष्टि गोप, सपन कुमार महतो, दिलीप महतो, सागर मोदी, गोपीनाथ हांसदा, लालबाबू महतो, सूरज सिंहदेव, फनी सरदार, मिठू कालिंदी, सुनील मंडल, सुभाष टुडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन