मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंडाल निर्माण के लिए श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी का हुआ भूमिपूजन Bhoomipujan of Sri Sri Durga Puja Committee Kandra Colony was done for construction of pandal

लेखक: प्रकाशित:
पंडाल निर्माण के लिए श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी का हुआ भूमिपूजन Bhoomipujan of Sri Sri Durga Puja Committee Kandra Colony was done for construction of pandal


गम्हरिया : श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा कॉलोनी द्वारा दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पं0 श्यामा प्रसाद बनर्जी द्वारा विधि-विधान से पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कराया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा ने बताया कि वर्ष 1951से इस कमेटी की ओर से कांड्रा कॉलोनी में प्रतिवर्ष लगातार पूजनोत्सव का आयोजन किया जात है। इस वर्ष आगामी 15 अक्टूबर को प्रातः पांच बजे कलश स्थापना के साथ मां का विधिवत पूजा अर्चना और आराधना प्रारम्भ की जाएगी जिसका 24 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समापन होगा। इस दौरान महाअष्टमी और व महानवमी को महाआरती के साथ महाभोग का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके भूमि पर कमेटी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, महासचिव के०दुर्गा राव, त्रिनाथ राव, साधन दास, सुशील वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, विजय महतो, राजू मंडल, राजगोपाल वार्ष्णेय,चन्दन सिंह, स्वाधीन महतो, साईं राव, विनोद सेन, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, कपीश सिंह, ऋतिक प्रसाद, विक्की मिश्रा, अमन गुप्ता समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन