मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बंगभाषियों ने गम्हरिया में मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन Bengali speakers took out a torch procession in Gamhariya and demonstrated

लेखक: प्रकाशित:
बंगभाषियों ने गम्हरिया में मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन Bengali speakers took out a torch procession in Gamhariya and demonstrated


गम्हरिया : अल्पसंख्यक आयोग में बंगभाषियों के प्रतिनिधि को स्थान नहीं मिलने से नाराज बंग भाषियों ने शुक्रवार को गम्हरिया में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शामिल लोगों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर राज्य सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस मौके पर बंगभाषी विश्वनाथ घोष, राजू चौधरी व जयंत बोस ने संयुक्त रूप से बताया कि हर बार अल्पसंख्यक आयोग में समाज को प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। इस बार गठित आयोग में बंगभाषियों को जगह नहीं दी गई है। इससे बंग भाषियों में रोष है। उन्होंने कहा कि राज्य में बंगभाषियों की संख्या करीब 42 प्रतिशत है और अल्पसंख्यक आयोग के गठन में समाज के लोगों को जगह नहीं दिया जाना खेदजनक है। इस मौके पर विश्वनाथ घोष, राजू चौधरी व जयंत बोस, भास्कर दासगुप्ता, शांति मुखर्जी, नारायण जोरदार, तपन दास, राजेश राय, मनोजीत मल्लिक, चिन्मय पात्रो, पल्लव दलाल, प्रणव सरकार, असीत भट्टाचार्य, मनोज सरकार समेत काफी संख्या में बंगभाषी समाज के लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन