मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफ कामगार संघ की ओर से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन शनिवार से Akhand Harikirtan organized by RKF Workers Union from Saturday

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफ कामगार संघ की ओर से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन शनिवार से Akhand Harikirtan organized by RKF Workers Union from Saturday


गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया स्थित घोडाबाबा मंदिर परिसर में शनिवार, 09 सितम्बर से 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के महासचिव तारकेश्वर यादव तथा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातःकाल में एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात, पूजा अर्चना के बाद संकीर्तन का प्रारंभ किया जाएगा जो आगामी रविवार, 10 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान कई स्थानीय कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन