मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी भोलानाथ चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 85 यूनिट रक्त संग्रह Blood donation camp organized on the second death anniversary of social worker Bholanath Chaudhary, 85 units of blood collected.

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी भोलानाथ चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 85 यूनिट रक्त संग्रह Blood donation camp organized on the second death anniversary of social worker Bholanath Chaudhary, 85 units of blood collected.

गम्हरिया : बड़ौदा ट्रांसपोर्ट एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी स्व0 भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर गम्हरिया स्थित होटल पारस में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्व0 चौधरी की धर्मपत्नी शांति देवी ने दीप प्रज्जवलित कर व उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात उपस्थित गायत्री परिवार और बड़ौदा ट्रांसपोर्ट के अन्य सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिविर में काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर के माध्यम से कुल 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, भगवान सिंह, सरोज चौधरी, ईशु चौधरी, अजय मिश्रा, प्रिंस सिंह, सुधीर सिंह, आकाश दास, सुब्रत सिंहदेव, विजय चौधरी, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन