मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आयुष विभाग की ओर से गांजिया में 600 औषधीय पौधों का वितरण 600 medicinal plants distributed in Ganjia by AYUSH department

लेखक: प्रकाशित:
आयुष विभाग की ओर से गांजिया में 600 औषधीय पौधों का वितरण 600 medicinal plants distributed in Ganjia by AYUSH department


गम्हरिया : आयुष विभाग की ओर से गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत में पौधा वितरण किया गया। सीतारामपुर डैम उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा राजगाँव उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूल के प्रधानध्यापक तथा शिक्षकों की देखरेख मे करीब 600 से अधिक औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (आयुष) डॉ0 यास्मिन हैदरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को औषधीय पौधा दिया जा रहा है जिसमें नीम, आंवला, अमरूद, काजू, अनार, क्रन्च आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से जहां पर्यावरण संरक्षण होगा,वहीं औषधीय फलदार पौधों से लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यास्मिन हैदरी के अलावा योग प्रशिक्षक अंजू महतो तथा करण कुमार भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन