मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कपाली ओपी पुलिस ने 5.5ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Kapali OP police arrested two accused with 5.5 grams of brown sugar

लेखक: प्रकाशित:
कपाली ओपी पुलिस ने 5.5ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Kapali OP police arrested two accused with 5.5 grams of brown sugar


सरायकेला : जिले की कपाली ओपी पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान 5.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से अनुमंडल क्षेत्र में विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कमारगोड़ा चौक के समीप स्कूटी सवार दो लड़को के पास से 5.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कपाली ताजनगर निवासी मो0 इरफान अंसारी और मो0 रमजान अंसारी शामिल हैं। इसमें रमजान अंसारी चोरी के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। दोनों अभियुक्त कहां से ब्राउन शुगर लाते थे और किन स्थानों में बेचते थे पुलिस इसका अनुसंधान कर रही है। उन अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी (संख्या- जेएच 05सीएल/ 1331) को भी जब्त किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन