मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय, प0 सिंहभूम में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन Mental health and menstrual hygiene management workshop organized in Jawahar Navodaya Vidyalaya, West Singhbhum

लेखक: प्रकाशित:
जवाहर नवोदय विद्यालय, प0 सिंहभूम में मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन Mental health and menstrual hygiene management workshop organized in Jawahar Navodaya Vidyalaya, West Singhbhum


सरायकेला : नवोदय अलुमनी एसोसिएशन ऑफ झारखंड (नाज) तथा विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय, पश्चिमी सिंहभूम मे बालक और बालिकाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म के बावत जानकारी की कमी और मिथक व गलत अवधारणा को दूर करना था। इस मौके पर मुख्य वक़्ता के रूप में आईडीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक राजेश यादव ने मासिक धर्म च्रक को बारीकी से समझाते हुए कहा कि यदि महिलाएं और बच्चियाँ अपने दैनिक दिनचर्या को स्वास्थ्य वर्धक बनाएंगे और किशोरियां व महिलाएं स्वयं से जुड़े सच और भ्रांति में फर्क कर सच को अपनाकर भ्रांति को अस्वीकार करने का साहस कर पाएंगे तो ही अपने राष्ट्र के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी का वहन  कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, साफ सफाई, पैड्स एवं मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने के सही तरीको के बारे में भी बताया। इस मौके पर उपस्थित एमएचएम प्रशिक्षक सह  प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संजय भारती ने अपने संबोधन में कहा कि हमें मासिक धर्म संबंधी रूढ़िवादी विचारधारा से लोगो को अलग करना होगा। बताया कि यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्राकृतिक की देन है। इस दौरान विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा डॉली टुडू ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या जेके माला और उप प्राचार्य पंकज गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की पूर्व छात्रा व नाज संगठन के प्रतिनिधि बेबी गुप्ता एवं तनुजा पाट पिंगुवा की ओर से छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं  तथा काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन