मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की young man committed suicide by hanging

लेखक: प्रकाशित:
पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की young man committed suicide by hanging

फ़ाइल फोटो
आदित्यपुर:  बीते बुधवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती के ए रोड निवासी 27 वर्षीय विशाल बासा नामक युवक ने घर में पाइप की खूंटी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रात्रि करीब 9 बजे की बताई गई है. परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. दो-तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि मृतक औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी कंपनी में सीएनसी ऑपरेटर का काम करता था.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन