मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मां मनसा की पूजा अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना Wish for happiness and prosperity by worshiping Maa Mansa

लेखक: प्रकाशित:
मां मनसा की पूजा अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना Wish for happiness and prosperity by worshiping Maa Mansa


गम्हरिया : श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मां मनसा की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. गम्हरिया, कांड्रा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पों की देवी की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई. इससे पूर्व पूजा के दिन सुबह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भक्तों ने तालाब में स्नान किया और माथे पर घट लेकर आए. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.  सुबह मां मनसा के सामने बलि दी गई और प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने अपने निकट संबंधियों और मित्रों के घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया. शाम में मां मनसा को विदाई दी गई और विसर्जन किया गया. छोटा गम्हरिया के राधु होटल के पास मनसा मंदिर में देर रात तक धूमधाम से पूजा अर्चना की गई. इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास कर मां मनसा की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की. शंकर मोदक ने बताया कि पूर्वजों के समय से यहां स्थापित मंदिर में पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर की स्थापना स्व राधानाथ मोदक, राखोहरि मोदक व आदोरी मोदक ने वर्ष 1963 में किया था. इस पूजा के आयोजन में शंकर मोदक, दिवाकर मोदक , मनोरंजन मोदक, प्रीति मोदक, अभिषेक मोदक , शिखा मोदक, उज्जल मोदक, सजल मोदक, खुशी मोदक , प्रिया मोदक, रुद्रनिल मोदक आदि का प्रमुख योगदान रहा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन