मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जंगली हाथी ने सुनसुनिया में रेलवे फाटक को तोड़ा, धीमी गति से चलाया जा रहा ट्रेन Wild elephant broke the railway gate in Sunsunia

लेखक: प्रकाशित:
जंगली हाथी ने सुनसुनिया में रेलवे फाटक को तोड़ा, धीमी गति से चलाया जा रहा ट्रेन Wild elephant broke the railway gate in Sunsunia


जमशेदपुर: सोमवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी ने चाकुलिया के सुनसुनिया स्टेशन के जंगल में स्थित रेलवे फाटक (डाउन लाइन) को तोड़ दिया. घटना प्रातः करीब छह बजे की बताई गई है। बताया गया है कि सुनसुनिया जंगल से निकल कर हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इसी दौरान उसने रेलवे फाटक को तोड़ दिया. ग्रामीणों द्वारा किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया. ग्रामीणों के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे साल के जंगल में जंगली हाथियों का एक झुंड जमा हुआ है. झुंड से निकलकर एक हाथी ने फाटक को तोड़ दिया. सूचना पाकर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाटक मरम्मत के काम में जुट गए हैं. फाटक टूटने के कारण कोकपाड़ा से चाकुलिया तक ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि इन दिनों चाकुलिया में जंगली हाथियों का उपद्रव है. कोकपाड़ा स्टेशन से लेकर पश्चिम बंगाल के गिधनी स्टेशन तक कई जगहों पर अप और डाउन रेल लाइन जंगलों के बीच से गुजरा है. अक्सर जंगली हाथी रेलवे ट्रैक को पार कर आवाजाही करते हैं. इस कारण किसी बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई रहती है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन