मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को बढ़ाया ढाढ़स Union Minister Arjun Munda expressed condolences by reaching the house of BJP leader Basco Besra

लेखक: प्रकाशित:
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को बढ़ाया ढाढ़स  Union Minister Arjun Munda expressed condolences by reaching the house of BJP leader Basco Besra


गम्हरिया: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को भाजपा नेता बास्को बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पर पहुंचे कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ी है. हिम्मत से काम लें और परिवार को भी बल प्रदान करें. इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, निवर्तमान उपमेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी, अमित सिंहदेव समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे. उक्त दुर्घटना में स्कॉर्पियो में अनमोल बेसरा के साथ बैठे उसके ट्यूशन की मित्र अनन्या वर्मा एवं युवराज सिंह को गंभीर चोटें आई थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद अनमोल एवं अनन्या को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन