मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी खेल प्रतियोगिता शुरू Two day Jharkhand tribal sports competition started in the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी खेल प्रतियोगिता शुरू  Two day Jharkhand tribal sports competition started in the district



सरायकेला: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित झारखंड आदिवासी खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का आयोजन बुधवार को जिले के खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में किया गया. इस प्रतियोगिता का उदघाटन बीडीओ गौतम कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता झारखंड के शहीदों के लिए सम्मान है. उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला खेल एवं कला संस्कृति के मामले में काफी धनी है. विशेषकर तीरंदाजी एवं फुटबॉल में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है. कहा कि खेल का यह मंच क्षेत्र की प्रतिभाओं को संवारने का कार्य करेगी. इस दौरान खरसावां में महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता, सरायकेला में हॉकी प्रतियोगिता एवं आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया है कि गुरुवार, 10 अगस्त को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में चारों खेलों के विजेताओं को नगद राशि एवं अन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा. खरसावां में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने हिस्सा लिया. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में लगभग 400, हॉकी में 220, तीरंदाजी में 80 एवम एथलेटिक्स में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो, प्रशिक्षक बलराम महतो, बीएस राव, संजय सुंडी, बीरेन पॉल, संतोष महतो, दिकू हेंब्रम के अलावा कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन