मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा मोड़ में साइकिल चोरी करते रंगेहाथ चोर पकड़ाया, किया पुलिस के हवाले Thief caught red handed while stealing cycle in Kandra turn

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा मोड़ में साइकिल चोरी करते रंगेहाथ चोर पकड़ाया, किया पुलिस के हवाले Thief caught red handed while stealing cycle in Kandra turn

कांड्रा: कांड्रा मोड़ टॉल प्लाजा के समीप मैदान के पास रखे साइकिल की चोरी करते चोर को स्थानीय लोगों द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तत्पश्चात इसकी सूचना कांड्रा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस चोर को गिरफ्तार कर थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार कांड्रा मोड़ टॉल प्लाजा के समीप मैदान के पास रखे साइकिल की चोरी की जा रही थी. बताया गया है कि साइकिल चोर मैदान में रखे साइकिल का चाभी खोलने का कोशिश कर रहा था. जब उससे चाभी नहीं खुल पाया तो उसे तोड़ कर साइकिल लेकर भाग रहा था. भागने के क्रम में स्थानीय लोगों की नजर जब उसपर पड़ी तो उन्होंने उक्त चोर को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्त में आए युवक ने बताया कि इससे पहले भी उसने 11 साइकिल की चोरी की है. इससे पहले उसने 11 साइकिल की चोरी की है. कांड्रा पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन