मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीलाचल कंपनी से लोहे का रोल ले जा रहे चोर को सुरक्षाकर्मी ने दबोचा Security personnel caught the driver stealing iron from Neelachal Company

लेखक: प्रकाशित:
नीलाचल कंपनी से लोहे का रोल ले जा रहे चोर को सुरक्षाकर्मी ने दबोचा Security personnel caught the driver stealing iron from Neelachal Company



गम्हरिया:  नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी, कांड्रा से 25 पीस मिस रोल (लोहे का) टाटा मैजिक वाहन में ले जा रहे चालक को वहां तैनात मिथिलेश यादव नामक सुरक्षाकर्मी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े गए वाहन चालक का नाम रखाल मंडल है जो नीमडीह थाना अंतर्गत आदरडीह गांव का निवासी है. बताया गया है कि रखाल मंडल टाटा मैजिक गाड़ी से उक्त कंपनी में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेकर आया था. सिलेंडर उतारने के बाद शाम करीब 4 बजे वह गेट से बाहर निकलने में जल्दबाजी कर रहा था. इसपर गेट में तैनात सुरक्षाकर्मी मिथिलेश यादव को उसपर सन्देह हुआ और वह उसके वाहन की जांच करने लगा. जांच के दौरान उसने टाटा मैजिक वाहन के सीट के पास ही एक कपड़े से ढंका 25 पीस लोहे का टुकड़ा रखा पाया. तत्पश्चात, सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों और कांड्रा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद कंपनी पहुंची पुलिस के हवाले रखाल मंडल को कर दिया गया जिसे गिरफ्तार कर पुलिस उसे थाना ले गई. इस बावत  सुरक्षाकर्मी के लिखित आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन