मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंशिका लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में सावन महोत्सव का आयोजन, पूजा तिवारी बनी सावन क्वीन Sawan Festival organized at Anshika Little Play School, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
अंशिका लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में सावन महोत्सव का आयोजन, पूजा तिवारी बनी सावन क्वीन Sawan Festival organized at Anshika Little Play School, Gamharia



गम्हरिया: अंशिका लिटिल प्ले स्कूल में बुधवार को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वाणी इंटरप्राजेज गम्हरिया की लेखा अधिकारी पूनम झा उपस्थित थी. सर्वप्रथम संचालिका अनु रानी द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया. इस मौके पर मौजूद महिलाओं के बीच नृत्य, संगीत और गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूनम झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का मकसद महिलाओं में आत्मविश्वास का भरना है. उन्होंने कहा कि सावन महीना पर्यावरण और धरती की हरियाली के महत्व को बताता है. इस मौके पर हरे परिधानों और हरी चूड़ियां पहने थिरकती महिलाओं का उमंग देखते ही बनता था. इस मौके पर संचालिका अनु रानी द्वारा प्रस्तुत की गई कजरी  "वर्षा की ऋतु आई झूला झुलाओ सावन मनाओ री" ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के अंत मे सावन क्वीन का खिताब पूजा तिवारी को दिया गया. इसके अलावा प्रथम रनर रेखा राय तथा द्वितीय रनर पूजा सिंह रही. इस अवसर पर संगीता चौधरी, पूजा तिवारी, नीरा, साधना, आशा समेत कई महिलाएं उपस्थित थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन