मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक डीसी की अध्यक्षता में सम्पन्न Review meeting of Welfare Department held under the chairmanship of DC

लेखक: प्रकाशित:
कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक डीसी की अध्यक्षता में सम्पन्न Review meeting of Welfare Department held under the chairmanship of DC



सरायकेला : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे- पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा आवास निर्माण योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान चाहरदिवारी योजना, सरना स्थल घेराबंदी योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा कर उचित निर्देश दिया। उन्होंने इस मौके पर योजना से वंचित लाभुकों को आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान करने का निर्देश दिया. साथ ही, बिरसा आवास निर्माण के लंबित निर्माण कार्य को आगामी 05 सितम्बर तक पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता की विशेष ध्यान रखकर अच्छे सामग्रियों का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. समीक्षा के क्रम मे उपायुक्त ने कब्रिस्तान घेराबंदी/ जाहेरस्थान घेराबंदी/ आदिवासी कला केंद्र निर्माण कार्य आदि मे सुधारात्मक प्रगति लाने को कहा. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित एजेंसी से तालमेल स्थापित करते हुए योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशु वितरण कराने का निर्देश दिया. वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन करने तथा एकरारनामा प्रक्रिया के कारण लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पदित करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने जिले मे संचालित छात्रावास के सम्बन्ध मे जानकारी लेकर सभी छात्रावास मे पेयजल, शौचालय, लाइब्रेरी, हॉल समेत अन्य मुलभुत सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया. बैठक मे मुख्य रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल, राजनगर एवं कुचाई तथा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमण्डल, लघु सिचाई, खरकई, पेयजल यांत्रिक प्रमण्डल के अभियंता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन