मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बस्तीवासियों ने सीओ से की सरकारी भूखंड से अतिक्रमण हटाने की मांग Residents demand CO to remove encroachment from government plot

लेखक: प्रकाशित:
बस्तीवासियों ने सीओ से की सरकारी भूखंड से अतिक्रमण हटाने की मांग  Residents demand CO to remove encroachment from government plot



गम्हरिया : आदित्यपुर बस्ती के ग्रामीणों द्वारा गम्हरिया के अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बस्ती के सरकारी भूखंड से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है. झामुमो नेता मनोज महतो के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे सरकारी जमीन का कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर मन्दिर एवं दुकान का निर्माण कराया जा रहा है. उक्त भूखंड पर नगर निगम द्वारा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत दो पानी टँकी का निर्माण कार्य चल रहा है. वहां मन्दिर व दुकान का निर्माण किए जाने से पाइप लाइन विछाने तथा लोगों के आने-जाने में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है. इस दौरान विकास तिवारी, राजेश सोरेन, सचिन लोहार, लवकुश, सोमनाथ, शम्भू मोदी, सुभाष मोदी आदि मौजूद थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन