मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सापड़ा में अवैध शराब व्यवसायी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार Raid on the hideout of illegal liquor businessman Shiva Mandal in Sapra

लेखक: प्रकाशित:
सापड़ा में अवैध शराब व्यवसायी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार Raid on the hideout of illegal liquor businessman Shiva Mandal in Sapra

आदित्यपुर: जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा के उत्तमडीह निवासी शिवा  मंडल के अवैध शराब ठिकाने पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामानों को जब्त किया है. पुलिस से वहां से कारोबार में शामिल विशंभर सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि  उत्तमडीह में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए उक्त शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए वहां से 800 लीटर अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामानों को ज़ब्त किया है. इस 
छापेमारी दल में मुख्य रूप से सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह, पुलिस निरीक्षक आलोक दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रजक, रितेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक जय नारायण शर्मा, मुरारी शंकर समेत कई सशस्त्र बल शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन