मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र ने किया न्यू डिस्को क्लब के पूजा पंडाल का भूमि पूजन Purendra performed Bhoomi Pujan of Puja Pandal of New Disco Club

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र ने किया न्यू डिस्को क्लब के पूजा पंडाल का भूमि पूजन Purendra performed Bhoomi Pujan of Puja Pandal of New Disco Club



आदित्यपुर : न्यू डिस्को क्लब, मार्ग संख्या 15+16+20 द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा के प्रस्तावित भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन रविवार को मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा धार्मिक विधि विधान से संपन्न किया गया. इस अवसर पर आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, मनोज कुमार ठाकुर, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, अजय कुमार ठाकुर, संतोष महतो आदि भी उपस्थित थे.
भूमि पूजन के उपरांत न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 18 सितंबर को संध्या 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों के कर कमलो द्वारा संपन्न होगा. तत्पश्चात, 19 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगा. उन्होंने बताया कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही, प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू दा द्वारा सिंहासन पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर को दी गई है. बताया गया कि आगामी 19 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही न्यू डिस्को क्लब द्वारा आगामी 24 सितंबर (रविवार) को महाभोग का भी आयोजन किया गया है.

■न्यू डिस्को क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
 अध्यक्ष - आशुतोष कुमार गुप्ता
 उपाध्यक्ष - बृजेश कुमार सिंह, गणेश चौबे
कोषाध्यक्ष - सुमन कुमार गुप्ता, ओमवीर कुमार मिश्रा 
कार्यकारिणी समिति - शक्ति कुमार, अमित राज, राजू पांडे, शुभम तिवारी, रंजन तिवारी, अनंत सिंह, सरोज सिंह, संकेत चौधरी, धीरज पांडे, शिव कुमार, अभिमन्यु सिंह, रोहित सिंह, चंदन सिंह, विकास ठाकुर, जितेंद्र यादव और नवनीत कुमार

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन