मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंसस ने बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प PSS took a pledge to protect environment by planting saplings on daughter's birthday

लेखक: प्रकाशित:
पंसस ने बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प PSS took a pledge to protect environment by planting saplings on daughter's birthday



गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत की पंसस पूजा सिंह और पूर्व पंसस अजीत सिंह ने अपनी पुत्री अपूर्वी के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्थानीय परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण किया. इस दौरान उन्होंने दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर पौधारोपण करने की अपील किया. उन्होंने कहा कि इस सृष्टि के लिए बेटी और पेड़- पौधे दोनों ही महत्वपूर्ण है. अतः हमें इनकी सुरक्षा करनी चाहिए. इस दौरान मौजूद लोगों ने भी अपने जीवन में होने वाले सभी शुभ कार्यों पर एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया. इस मौके पर पंसस विकास कुमार शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, जलेश्वर सिंह, दलबीर सिंह, सत्य नारायण मिश्रा, सपन महतो, अमरजीत सिंह, सीमन्तन महतो, राजन शाह, अंकित कुमार, अर्पित सिंह, संतोष माझी, अजय माझी, पूजा कुमारी, अक्षिता सिंह आदि उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन