मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा, पोटका में कई स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन Programs were organized on Independence Day at many places in Jaduguda, Potka

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा, पोटका में कई स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन Programs were organized on Independence Day at many places in Jaduguda, Potka



आदिवासी भवन करणडीह में बाबू माझी ने फहराया झंडा
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा और पोटका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और चौक चौराहों पर झंडोतोलन किया गया. इस मौके पर आदिवासी भवन करनडीह में झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष बाबू मांझी ने झंडातोलन किया और आजादी के महत्ता से स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों को अवगत कराया. इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सलखु सोरेन, नारायण हांसदा, बंशीधर जामुदा, माधो सोरेन, जी0 मुर्मू, निरंजन सरदार, आनंद हेम्ब्रम, सोनिका मार्डी, लक्ष्मी सोरेन, जयंती टुडू, डेल्हो बास्के, रंजीत कुमार, रवि अदि उपस्थित थे. वहीं हाता स्थित सांसद कार्यालय में  भाजपा अजजा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पोटका विधानसभा प्रभारी उपेंद्र नाथ सरदार ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर खेलाराम बेसरा, श्यामल प्रधान, अमित पटनायक, सोमनाथ पाल, सौरव मंडल, कल्याण मंडल, सत्य किकंर प्रधान, सुरज मंडल, संतोष भंज, मंटु मंडल, जगदीश गोप, पूर्ण गोप, जलधर सणकार, शंकर गोप, चंदन माझी, शिबु बागती आदि उपस्थित थे. इसी प्रकार, सुंदरनगर में यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की ओर से झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहाँ मुख्य रूप से उपस्थित थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर संजय कुमार, पंकज कुमार रामा, अमित मिश्रा, गुरप्रीत सिंह भोगल समेत क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन