मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की सलाहकार प्रीतम कौर का हृदय गति रुक जाने से निधन Pritam Kaur, advisor of the Central Sikh Women's Satsang Sabha, passed away

लेखक: प्रकाशित:
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की सलाहकार प्रीतम कौर का हृदय गति रुक जाने से निधन Pritam Kaur, advisor of the Central Sikh Women's Satsang Sabha, passed away



जमशेदपुर : सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की सलाहकार एवं कदमा सिख सत्संग सभा से लंबे समय से जुड़ी प्रीतम कौर (86) का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रही थी. प्रीतम कौर कदमा गुरुद्वारा में लंबे समय से कीर्तन गायन किया करती थी. उनका अंतिम दाह संस्कार मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट में कर दिया गया. वे अपने पीछे पुत्र रणजीत सिंह, बहु गुरदीप कौर, पुत्री मनजीत कौर समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई.  
उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, ट्रस्टी तजवीर कलसी, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी स्मृति में आगामी 22 अगस्त को कदमा गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया है. उन्होंने सभी लोगों से उनके अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन