मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा मध्यबस्ती स्थित सत्संग उप योजना केन्द्र में आयोजित समारोह में काफी संख्या में लोगों ने ली ठाकुर अनुकूल चन्द्र की दीक्षा People took initiation of Thakur Anukul Chandra in a function organized in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा मध्यबस्ती स्थित सत्संग उप योजना केन्द्र में आयोजित समारोह में काफी संख्या में लोगों ने ली ठाकुर अनुकूल चन्द्र की दीक्षा People took initiation of Thakur Anukul Chandra in a function organized in Kandra

गम्हरिया: कांड्रा मध्यबस्ती स्थित सत्संग उप योजना केन्द्र में युगपुरूषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी के दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दीक्षा ग्रहण किया। सभी श्रद्धालुओं को मुख्य रूप से उपस्थित रितिज्ञ ब्रज किशोर नारायण आज़ाद द्वारा दीक्षा ग्रहण कराया गया। दीक्षा के पश्चात सभी दीक्षार्थियों ने अनुकूल ठाकुर जी के दिखाए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सत्संग उप योजना केन्द्र में पहुँचे रितिज्ञ ब्रज किशोर ने कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन में गुरु की आवश्यकता है। गुरु के बिना मानवों का जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। बताया कि  कलियुग में सिर्फ पूजा पाठ करने से ही किसी का मंगल नहीं होने वाला है। कलयुग में ठाकुरजी का नाम ही हम सबका सहारा है। उन्होंने बताया कि गुरु अनुकूल ठाकुर ने कहा था कि तुम किसी के दु:ख का कारण मत बनो, तुम्हारे दुख का कारण कोई नहीं बनेगा। इस मौके पर सत्संग उप योजना केन्द्र के निर्माता स्व0 हेमेंद्र महतो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी विजय महतो, माधुरी महतो, सुमित महतो, नेहा महतो, दिलोपना महतो, शुभम महतो, संजू महतो आदि की प्रमुख भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन