मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजाद स्पोर्टिंग मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन One day football competition organized at Azad sporting ground

लेखक: प्रकाशित:
आजाद स्पोर्टिंग मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन One day football competition organized at Azad sporting ground



आदित्यपुर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ एवं छोटानागपुर आदिवासी महिला सेवा संघ कुल्लूपटांगा के संयुक्त तत्वाधान में आदित्यपुर स्थित आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच से पूर्व दोनों टीमों से मिलकर परिचय प्राप्त किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फुटबॉल खेल हमें जीवन में टीम भावना के साथ काम करने की सीख देता है. तभी जाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि खेल में सिर्फ हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं. इस दौरान झामुमो नेता परमेश्वर प्रधान, पंचू प्रधान, कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, समाजसेवी राजू सरदार, संस्था के संस्थापक लखींद्र कालुंडीया, सचिव सोनू बोदरा, महिला समिति की अध्यक्ष सीता पूर्ति, उपाध्यक्ष तुलसी टुडू, अनिता सवैया, जेमा सोय आदि भी मौजूद थे. फाइनल मैच के बाद प्रतियोगिता की विजेता डीआर पार्क, रांची की टीम रही जबकि उपविजेता एफसी कुचाई की टीम बनी. इसके अलावा तृतीय स्थान पर बीएससी यंग बॉयज तथा चतुर्थ स्थान पर टीम गुनगुन स्पोटिंग रही. मैन ऑफ द मैच सरफरोज को तथा बेस्ट गोलकीपर नेगरो को घोषित किया गया. अतिथियों द्वारा इन सभी को पुरस्कृत किया गया.  अंत मेप्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए लखींद्र कालुंडीया ने सभी का आभार प्रकट किया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन