मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा, कई नए चेहरे शामिल JMM central executive announced

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा, कई नए चेहरे शामिल JMM central executive announced


रांची:  रविवार को झामुमो की नए केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी केंद्रीय समिति में कई नए चेहरे को शामिल किया गया है जबकि अधिकांश पुराने नेताओ को ही फिर से संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय कार्यकारिणी में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन के अलावा रूपी सोरेन, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, अंजली सोरेन आदि को स्थान दिया गया है. रविवार को जारी सूची के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता चम्पई सोरेन, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद तथा बैजनाथ राम को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि विजय सिंह, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद कुमार पांडेय, सीता सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा और बाबूलाल सोरेन को केंद्रीय महासचिव बनाया गया है. इसी प्रकार, समीर मोहंती, जोबा मांझी, योगेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया और संतोष रजवार को केंद्रीय सचिव बनाया गया है. विनोद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष के अलावा पार्टी महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि सुप्रियो भट्टाचार्या, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय केंद्रीय प्रवक्ता की भूमिका भी निभाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी में हेमलाल मुर्मू, रवींद्रनाथ महतो, लोबिन हेम्ब्रम, दशरथ गागराई, महुआ माजी, विजय हांसदा, मोहन कर्मकार, कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्ला खान, अमितेश सहाय, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरि, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू को रखा गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन